https://youtu.be/64XHtNWTB5o?si=FXlf-vzZlTeE-jcW
Lokah chapter 1 Chandra movie Release date updated superhero films in malayalam or Tamil language News

हेलो दोस्तों,lokah chapter 1 Chandra movie सिर्फ malayalam or Tamil भाषा में ही release हुई है अभी तक हिंदी भाषा में release नहीं हुई है| शायद आगे जा के cinema घरों में हिंदी version मैं कर सकते हैं। इस movie का trailer बहुत ही बढ़िया है और movie भी। आप movie online book करके देखने जा सकते हैं। यह superhero पर आधरित movie है। इस movie में आपको actions,comedy fantasy देखने को मिलेगे। इस movie के Director Dominic Arun हैं।ये film super hero पर बनी हैं। ये कई फिल्मघरों मैं movie release हो गई है। और काफी अच्छे पॉजिटिव comment आ रहे हैं।
मलयालम सिनेमा में सुपरहीरो थ्रिलर बहुत ही कम देखने को मिलते हैं।
Minnal murali जबरदस्त सफलता के बाद यह जॉनर लगभग गायब ही हो गया था। लेकिन अब निर्देशक Dominic arun ने lokah chapter 1: चंद्रा’ के जरिए इसे फिर से ज़िंदा कर दिया है।
उन्होंने मलयालम लोककथा और पश्चिमी देशों में लोकप्रिय सुपरहीरो जॉनर को खूबसूरती से मिलाकर दर्शकों को दोनों दुनियाओं का बेहतरीन अनुभव देने की कोशिश की है।
कहानी (सरल रूप में)
Chandra (कल्याणी प्रियदर्शन) एक रहस्यमयी लड़की है, जिसके पास खास सुपर power हैं। वह बेंगलुरु आती है। यहाँ पर कई लोग अचानक गायब हो रहे हैं और इन मामलों के पीछे अंग तस्करी करने वाला गिरोह है।
Chandra एक बेकरी में काम करने लगती है। उसके अजीब तरीके देखकर सामने रहने वाले तीन लड़कों को उस पर शक और जिज्ञासा होती है। ये तीन दोस्त हैं – sunny, chandu और Naijil। ये अपना ज़्यादातर समय शराब पीते हुए बिताते हैं।
दूसरी तरफ इंस्पेक्टर Nachiyappa गौड़ा नाम का पुलिस अफसर है, जो खुद भी इस अपराधी गिरोह से जुड़ा हुआ है।
जब चंद्रा, तीनों दोस्तों और इस पुलिस अफसर के रास्ते आपस में मिलते हैं, तब कहानी और भी रोमांचक हो जाती है।
Lokah Chapter 1: Chandra – आसान रिव्यू
फिल्म की शुरुआत चंद्रा के एक मिशन से होती है। इसे कॉमिक स्टाइल टाइटल कार्ड में दिखाया गया है जो तुरंत दर्शकों को खींच लेता है। चंद्रा के बेंगलुरु पहुँचने के बाद कहानी में सनी और उसके दोस्तों की एंट्री होती है। सनी को चंद्रा के बारे में ज्यादा जानने की उत्सुकता रहती है और यही जिज्ञासा उसे एक बड़ी परेशानी में ले जाती है।
डायरेक्टर Dominic Arun ने फिल्म की दुनिया और किरदारों को अच्छे से पेश किया है। हालांकि, पहले पार्ट में chandra का असली मकसद पूरी तरह साफ नहीं होता। सनी और उसके दोस्तों के मजेदार डायलॉग फिल्म को हल्का और मनोरंजक बनाए रखते हैं।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है और चंद्रा की पहचान सामने आती है, फिल्म थोड़ी अनुमानित लगने लगती है। जो लोग सुपरहीरो वाली कहानियों के आदी हैं, उनके लिए इसमें ज्यादा surprise नहीं होंगे। लेकिन जिनके लिए ये नया अनुभव है, उनके लिए फिल्म काफी दिलचस्प हो सकती है। छोटे-छोटे कैमियो रोल भी मज़ेदार साबित हुए हैं।
कलाकारों की एक्टिंग फिल्म की जान है। कालयाणी प्रियदर्शन (चंद्रा) और naslen ने बढ़िया काम किया है। बाकी दोस्तों की कॉमिक टाइमिंग भी दर्शकों को हंसाती है। वहीं, सैंडी ने खलनायक के रूप में अच्छा इंप्रेशन छोड़ा है।
फिल्म के बाद दर्शकों के मन में कुछ सवाल जरूर रह जाते हैं –
चंद्रा का असली मकसद क्या है?
उसका ग्रुप आखिर किसके खिलाफ है?
आने वाले पार्ट्स में क्या होगा?
तकनीकी रूप से फिल्म बहुत मजबूत है। नीमिष रवि की सिनेमैटोग्राफी, चमन चक्को की एडिटिंग और जैक्स बिजॉय का म्यूजिक – तीनों ने फिल्म को खास बना दिया है।
निष्कर्ष conclusion
Lokah Chapter 1: Chandra भारतीय अंदाज़ की एक अलग तरह की सुपरहीरो फिल्म है। इसमें खूबियां भी हैं और कुछ कमियां भी हैं. लेकिन movie अच्छी है।
86d6mk